Video: निक जोनस संग मस्ती में झूमती और गाती नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

author-image
By Sangya Singh
New Update
Video: निक जोनस संग मस्ती में झूमती और गाती नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादा से ज्यादा समय पति निक जोनस के साथ बिताने की कोशिश करती हैं । हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो कराओके नाइट का है। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही हैं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना है। प्रियंका और निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।

बता दें कि निक और प्रियंका पिछले दिनों इटली में थे। यहां से भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों पास्ता बनाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'

इसके अलावा एक वीडियो में प्रियंका-निक ढलते सूरज के बीच डांस करते नजर आए थे। दोनों ने अपना इटली ट्रिप खूब एंज्वॉय किया। निक के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। एक फैन ने लिखा, 'इसे देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए ।' बता दें कि प्रियंका ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है।

Latest Stories