Advertisment

First Look: प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का फर्स्ट लुक आया सामने

author-image
By Sangya Singh
New Update
First Look: प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का फर्स्ट लुक आया सामने

प्रियंका चोपड़ा जोनस की अगली फिल्म द स्काई इज पिंक का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ गया है।  दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस की अगली फिल्म द स्काई इज पिंक का फर्स्ट लुक टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से अनवील किया गया है। बता दें कि फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।

Advertisment

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

बता दें कि जायरा वसीम ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर कर इस बात ऐलान किया है कि वो एक्टिंग की दुनिया हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। जायरा की प्रियंका चोपड़ा के साथ द स्काई इज पिंक आखिरी फिल्म होगी। जायरा ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान ऐसे वक्त किया है जब वो इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन अब खबरों की मानें तो वो इस फिल्म के प्रमोशन में भी भाग नहीं लेंगी।

Advertisment
Latest Stories