Advertisment

प्रियंका चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क के मैडम तुषाद में लगा 6वां स्टैच्यू

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क के मैडम तुषाद में लगा 6वां स्टैच्यू

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के साथ ही जबसे प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ हुई तबसे वो दुनियाभर में मशहूर हो रही हैं। वहीं, अब कुछ ऐसा हो गया है जिसकी वजह से प्रियंका केवल भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि कई एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाएंगी। दरअसल मैडम तुसाद वैक्स म्यूज़ियम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में प्रियंका अपने वैक्स स्टैचू का अमेरिका के न्यूयॉर्क में उद्घाटन करते हुए देखी जा सकती हैं।

Advertisment

इसके अलावा प्रियंका का मोम का पुतला लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में छह वैक्स स्टैचू हैं। गौरतलब है कि निक जोनास संग शादी रचाने के बाद प्रियंका मिनी ब्रेक पर थीं और अब वे वापस लौटी हैं और अपनी हॉलीवुड फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। वे हाल ही में गुड मॉर्निंग अमेरिका शो पर अपनी मैरिड लाइफ के बारे में भी बात करते हुए नज़र आईं थी।

इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड में भी तीन साल बाद कमबैक कर रही हैं। फिलहाल प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में बिजी हैं। ये फिल्म आयशा चौधरी की ज़िंदगी पर आधारित है जो एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनती हैं। इस फिल्म में आयशा का किरदार दंगल गर्ल जायरा शेख ने निभाया है। इसके साथ ही प्रियंका और फरहान अख्तर भी एक साथ अपनी दूसरी फिल्म में काम करते हुए नज़र आएंगे।

Advertisment
Latest Stories