‘द स्काइ इज़ पिंक’ के बाद प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और बॉलीवुड फिल्म

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
‘द स्काइ इज़ पिंक’ के बाद प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और बॉलीवुड फिल्म

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काइ इज़ पिंक’ की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

प्रियंका एक और हिंदी फिल्म

अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका एक और हिंदी फिल्म में नजर आ सकती है। बता दें की विशाल भारद्वाज एक फिल्म बनाने जा रहे है।  जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती है। इस बात की जानकारी खुद विशाल भारद्वाज ने दी है। यह उन्होनें अपनी फिल्म पटाखा के सॉन्ग लॉन्च के दौरान कहा हैं।

प्रियंका के साथ काम करना चाहता हूं

उन्होंने कहा- मैं प्रियंका के साथ काम करना चाहता हूं और वह भी मेरे साथ काम करना चाहती हैं। मैं एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। मैं विलियम शेक्सपीयर के प्ले ‘ट्वेल्फ्थ नाइट’ पर एक फिल्म बनाना चाहता हूं। जिसके लिए मैने प्रियंका को चुना है।

Latest Stories