नंबर वन एक्ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
नंबर वन एक्ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की अंतरराष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपडा हमेशा अव्वल दर्जे का काम करने में विश्वास रखती हैं। और स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट्स पर इस बार लोकप्रियता में वह सबसे अव्वल स्थान पर हैं।

प्रियंका के बाद स्कोर ट्रेंड्स की सूची में आलिया भट दूसरे, सोनम कपूर तिसरे और दीपिका पादुकोण चौथे स्थान पर पहुंच गयीं हैं। यह आंकडे अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा दिए गये हैं। और प्रमाणित हैं।

प्रियंका चोपड़ा की सलमान खान के साथ रहीं फिल्म भारत की घोषणा से प्रियंका पिछले दिनों हर मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बनीं। सलमान खान हमेशा लोकप्रियता के शिखर पर रहने वाले कलाकार हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ प्रियंका के फिल्म की घोषणा ने उन्हें डिजीटल तथा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ट्रेंडिंग बनायें रखा। publive-image

पिछले सप्ताहांत निकाले गए आंकडों के मुताबिक प्रियंका को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 87.43 अंक हासिल हुए। तो दूसरे स्थान पर रहीं आलिया भट को 54.67 अंक मिले हैं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, 'प्रियंका सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं। ट्विटर, फेसबुक, डिजिटल न्यूज, ब्रॉडकास्ट, वायरल न्यूज और सभी प्रींट प्रकाशन में चर्चा में रहीं प्रियंका 87.43 अंकों के साथ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी बन गयीं।'

अश्वनी कौल आगे कहतें हैं,  'यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं।'

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>