Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

अपने बर्थडे के बाद अब प्रियंका चोपड़ा एक नई वजह से सुर्खियों में छाईं हैं। दरअसल, इन दिनों प्रियंका के पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज़ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल रहे हैं, क्योंकि फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं, जबकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं।

Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

फोटो में प्रियंका और उनकी मां को स्मोक करता देखकर लोग उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि ये वही प्रियंका चोपड़ा हैं, जिन्हें 5 साल की उम्र से अस्थमा की बीमारी है और जिन्होंने दिवाली पर फैन्स से पटाखे न जलाने की अपील की थी। उन्होंने दिवाली पर एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स से गुजारिश की थी कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कृपया आतिशबाजी न करें।

Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था- 'प्लीज मेरी सांसों का ख्याल रखिए। दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए। ये त्योहार लाइट्स, प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।' अब प्रियंका और उनकी पूरी फैमिली को एक साथ स्मोक करता देखकर फैन्स उन्हें उनकी कही बातें और उनकी अस्थमा की बीमारी के बारे में याद दिला रहे हैं।

Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

प्रियंका और उनकी फैमिली के स्मोकिंग फोटो के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हां, ये वहीं प्रियंका चोपड़ा है, जिसको दिवाली पर धुएं से प्रॉब्लम होती है और इसको अस्थमा भी हैय।' एक दूसके यूजर ने लिखा, 'दीदी को दिवाली पर अस्थमा हो जाता है। लेकिन दीदी सिगरेट भी पीती हैं। दीदी को दिवाली पर पटाखों से हवा प्रदूषित लगती है पर दीदी को बर्थडे पर पटाखे भी इस्तेमाल करने हैं। ऐसे कैसे चलेगा दीदी।'

Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, 'दीदी को दिवाली के पटाखों से अस्थमा होता है और दीदी भइया के साथ बैठे सुट्टा लगाएंगी।' बता दें कि ये तस्वीरें प्रियंका के पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। इस पार्टी में प्रियंका, उनकी मां और निक जोनस कैजुअल लुक में नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम रोल में हैं।

Photos: प्रियंका चोपड़ा की मां और पति के साथ सिगरेट पीने वाली फोटो पर लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

Latest Stories