/mayapuri/media/post_banners/9acfd4c8c8355dcd69677f7b8b3e7b7497713708ac46e4b44bf0b1a2c6a1be4c.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, ये तो सभी जानते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं और किसी भी पार्टी और फंक्शन में अकसर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है।
/mayapuri/media/post_attachments/95edc31f526fd3201bcf68915d64eaac00580a02d6e44ae63589070f9c971ff9.jpg)
खबरों के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग पर बात करते हुए कहा- मैं हमेशा से मां बनना चाहती हूं और ये भगवान की इच्छा के अनुसार होगा। आपको बता दें कि इससे पहले निक जोनस ने भी एक बातचीत के दौरान पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी। निक ने कहा था कि वो अपने बच्चे के साथ अपने अनुभव से सीखी गई बातों को शेयर करना चाहते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/3bd8369375964935e5bb105bca8f628c1c6d0f346cfe38726ce3b1245acac2af.jpg)
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2019 में अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान पेस्टल गाउन पहना था। ड्रेस के साथ उनका मेकअप बहुत डार्क था। प्रियंका को उनके इस लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया गया। मेट गाला में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नज़र आए थे। प्रियंका के मेट गाला लुक का सोशल मीडिया पर बहुत मज़ाक उड़ाया गया।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)