सब्सयाची डिजाइन करेंगे प्रियंका का वेडिंग लहंगा, अबु जानी-संदीप खोसला तैयार करेंगे संगीत आउटफिट

author-image
By Sangya Singh
सब्सयाची डिजाइन करेंगे प्रियंका का वेडिंग लहंगा, अबु जानी-संदीप खोसला तैयार करेंगे संगीत आउटफिट
New Update

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अगले साल जनवरी तक शादी कर सकते हैं। पहले खबरें थीं कि उनकी शादी 2

दिसंबर को होगी,

लेकिन अब डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फैंस को भी दोनों की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका का वेडिंग लहंगा सब्यसाची मुखर्जी बनाएंगे।

अबू जानी-संदीप खोसला बनाएंगे संगीत आउटफिट

खबरों के मुताबिक, ''

अबू जानी और संदीप खोसला,

प्रियंका का संगीत आउटफिट बनाएंगे और सब्यसाची उनकी शादी का लहंगा तैयार करेंगे। प्रियंका ने उनको अपनी पसंद के बारे में भी बता दिया है।''

बताया जा रहा है कि

शादी जोधपुर के उमैद भवन में होगी। शादी का थीम इंडो-वेस्टर्न होगा।

सब्यसाची मुखर्जी बनाएंगे वेडिंग लहंगा

आपको बता दें, कि इससे पहले

सब्यसाची मुखर्जी ने अनुष्का शर्मा का शादी का लहंगा और विराट कोहली की शेरवानी भी डिजाइन की थी,

जो लोगों को बहुत पसंद आई थी।

इसके अलावा अभी हाल ही में

ईशा अंबानी ने भी अपने प्री-इंगेजमेंट पार्टी में सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था।

वहीं, हाल ही में

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों 14

और 15

नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। हो सकता है कि सब्यसाची ही

 

दीपिका का वेडिंग आउटफिट भी डिजाइन करें।

#Priyanka Chopra #Anushka Sharma #Nick Jonas #Sandeep Khosla #Sabyasachi Mukherjee #Abu Jani
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe