संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म का नाम रजिस्टर करा लिया है। पहले फिल्म का नाम हीरा मंडी रखने पर विचार किया गया था। अब चर्चा है कि भंसाली ने अपकमिंग फिल्म के लिए ‘गंगुबाई’ नाम रजिस्टर करा लिया है। यह फिल्म गंगुबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ किंग खान शाहरुख भी नजर आ सकते हैं।

फिल्म में लीड रोल के लिए प्रियंका से बात की जा रही है। इससे पहले ‘कॉफी विद करण’ शो में आई प्रियंका ने भी कहा था कि वह संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म पर बात कर रही हैं। पहले फिल्म का नाम ‘हीरामंडी’ रखने पर विचार किया गया था। इसमें प्रियंका का रोल एक लेडी डॉन का था।

भंसाली कई दिनों से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और जल्द ही वह प्रियंका से इस बारे में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रियंका जल्द ही आने वाली फिल्म द स्काइ इज पिंक फिल्म में नजर आएंगी। इसे शोनाली बोस डायरेक्ट करेंगी। इससे पहले प्रियंका ने सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत में काम करने से इनकार कर दिया था।

Latest Stories