इस फिल्म में अभिषेक बनेंगे पिता, तो पहली बार मां बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Sangya Singh
New Update
इस फिल्म में अभिषेक बनेंगे पिता, तो पहली बार मां बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एकसाथ नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, सोनाली बोस की फिल्म के लिए इन दोनों एक्टर्स के नाम पर चर्चा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि प्रियंका और अभिषेक दोनों को ही फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आ गई है।

आपको बता दें, ये फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ पर आधारित कहानी होगी। आयशा गुरुग्राम की रहने वाली मोटिवेशनल स्पीकर थीं जिनका 2015 में निधन हो गया था। आयशा को इम्यून डेफिसिएंसी डिसऑर्डर की समस्या थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जाने माने टॉक शोज में व्याख्यान दिए। प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन इस फिल्म में आयशा के माता-पिता का किरदार निभाएंगे।

दूसरी बार साथ काम करेंगे प्रियंका-अभिषेक

बताया जा रहा है कि सोनाली बोस 'मनमर्जियां' के सेट पर अभिषेक से मिली थीं और अपना आइडिया शेयर किया। सोनाली जल्द ही स्क्रिप्ट फाइनल कर अभिषेक को सुनाएंगी। उम्मीद है फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन को साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' में साथ देखा गया था।

आपको बता दें, अभिषेक बच्चन दो साल बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक एक सरदार का रोल निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अभिषेक ने फिल्म की शूटिंग खत्म की हैं।

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा भी 2 साल बाद बॉलीवुड से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अभिषेक बच्चन के साथ भी नजर आ सकती हैं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories