निक जोनस के साथ मुकेश अंबानी के बेटे की प्री इंगेजमेंट पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Sangya Singh
New Update
निक जोनस के साथ मुकेश अंबानी के बेटे की प्री इंगेजमेंट पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

काफी दिनों से बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। जबसे निक जोनस मुंबई आए हैं, प्रियंका और निक की तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका और निक भारत आने के बाद मुंबई में आउटिंग पर गए। इसके बाद वे गोवा वेकेशन एंजॉय करने के लिए पहुंचे थे। अब खबर है कि हाल ही में निक और प्रियंका को जुहू स्थित प्रियंका चोपड़ा के घर पर स्पॉट किया गया।

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की प्री एंगेजमेंट पार्टी की है जो हाल ही में बुधवार रात को हुई। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ आकाश और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने आकाश और श्लोका को बधाई दी है और लिखा है मेहंदी है रचने वाली।

आपको बता दें कि, इस पार्टी में जाने से पहले प्रियंका अपने घर के बाहर निक जोनास के साथ नज़र आईं। निक और प्रियंका कार में साथ थे। यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के घर के बाहर की हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने आकाश और श्लोका की प्री एंगेजमेंट पार्टी अटेंड की। इस बारे में खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। लेकिन इस बात को लेकर अभी भी क्लेरिटी नहीं है कि क्या इस पार्टी में निक भी पहुंचे थे।

आपको बता दें, कि  मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 30 जून को श्लोका मेहता से होने जा रही है। इसलिए इस शादी से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। बात करें फिल्मों की तो प्रियंका फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी होंगे। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म 'भारत' की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दिशा पटानी भी नज़र आएंगी।

Latest Stories