Advertisment

प्रियंका ने 'भारत' के लिए ठुकराया 12 करोड़ का ऑफर, जानें क्यों ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका ने 'भारत' के लिए ठुकराया 12 करोड़ का ऑफर, जानें क्यों ?

हाल ही में खबर आई थी कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली फिल्म 'भारत' के लिए बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को 12 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि प्रियंका इस फिल्म के लिए एक भी रुपए नहीं लेंगी। जी हां, आपको सुनकर हैरानी होगी कि प्रियंका को भारत के लिए 12 करोड़ रुपए मिल रहे थे, लेकिन अब प्रियंका 'भारत' के लिए एक भी रुपए नहीं लेंगी, प्रियंका इस फिल्म को अब बिना पैसों के करेंगी।

फिल्म 'भारत' के लिए प्रियंका के फीस न लेने की एक बड़ी और खास वजह ये है कि प्रियंका अब ये फिल्म में फ्री में करना चाहती हैं, क्योंकि फिल्म 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर प्रियंका चोपड़ा के बेहद खास दोस्त हैं। आपको बता दें, इससे पहले फिल्म 'पद्मावत' के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। लेकिन सच्चाई तो ये है कि 'पद्मावत' के बाद अब तक दीपिका को किसी भी नए प्रोजेक्ट के लिए इतनी बड़ी रकम फर नहीं की गई है।

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपना बॉलीवुड कमबैक सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ से कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होगी। ये फिल्म कोरियन फिल्म ‘एन ऑड टू माय फादर’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साल 1947 से लेकर 2000 तक के भारत की कहानी दिखाई जाएगी।

Advertisment
Latest Stories