Advertisment

शादी के लिए इंडिया पहुंचे निक जोनस, प्रियंका ने होने वाले पति के लिए लिखा प्यारा मैसेज

author-image
By Sangya Singh
New Update
शादी के लिए इंडिया पहुंचे निक जोनस, प्रियंका ने होने वाले पति के लिए लिखा प्यारा मैसेज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति शादी के लिए इंडिया आ चुके हैं। वहीं, प्रियंका ने अपने होने वाले पति निक जोनास का भारत में बेहद रोमांटिक अंदाज़ में स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने निक और अपनी एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है और साथ में लिखा है, “वेलकम होम बेबी।” अपनी शादी के लिए निक दिल्ली पहुंचे हैं।

Advertisment

आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी करने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों को देखने जोधपुर पहुंचीं थीं । प्रियंका और निक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने इंगेजमेंट की थी। बाद में मुंबई में परिवार वालों की मौजूदगी में प्रियंका और निक का रोका हुआ था। रोका सेरेमनी के लिए निक जोनास के माता-पिता पहली बार मुंबई पहुंचे थे।

रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी थी को वो एक साथ रिश्ते में हैं। प्रियंका फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। काम के प्रति प्रियंका के कमिटमेंट का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो अपनी शादी के एक दिन पहले तक अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगी।

Advertisment
Latest Stories