Advertisment

प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और हॉलीवुड फिल्म ,निभाएंगी योगा ट्रेनर का किरदार

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
प्रियंका चोपड़ा  को मिली एक और हॉलीवुड फिल्म ,निभाएंगी योगा ट्रेनर का किरदार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अकसर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी छाई रहती है। हाल ही में फिर एक बार प्रियंका हॉलीवुड में एक और फिल्म करने जा रही हैं। अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म में प्रियंका योगा ट्रेनर का किरदार निभाती नजर आएंगी। ये उनकी तीसरी हॉलीवुड फिल्म होगी  ‘इज नॉट इट रोमांटिक’एक अमेरिकन-ऑस्ट्रेलियन प्रोजेक्ट है। प्रियंका के अलावा इस फिल्म में राबेल विल्सन, लियाम हे सवर्थ और एडम डिवाइन भी होंगे। अमेरिका और कनाडा में फिल्म पहले ही यानी 13 फरवरी को रिलीज हो जाएगी।

Advertisment

बता दें की इस फिल्म में राबेल विल्सन न्यूयॉर्क बेस्ड आर्किटेक्ट की भूमिका निभा रही हैं जिसे अपनी पहचान बनाने के लिए वर्कप्लेस पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। काफी कोशिशों के बाद वे आर्कटिेक्ट का जॉब छोड़कर कॉफी डिलेवर करने लगती है। फिल्म में प्रियंका का किरदार योगा ट्रेनर इसाबेला का है। यह फिल्म भारत में नेटफ्लिकस पर 28 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा अमेरिका और कनाडा को छोड़कर पूरे विश्व में भी इसी दिन रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories