Advertisment

अंबानी की पार्टी में शाहरुख़ ने प्रियंका की सरेआम की इनसल्ट

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अंबानी की पार्टी में शाहरुख़ ने प्रियंका की सरेआम की इनसल्ट

हाल ही में अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक शानदार पार्टी रखी थी। जहाँ बॉलीवुड की सभी बड़ी‌ हस्तियां पहुंची थीं। इस मौके पर दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से लेकर, बच्चन परिवार भी पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आया। लेकिन इस पार्टी का सेंट्रल ऑफ़ अट्रेक्शन शाहरुख़ और प्रियंका बन गए। जी हाँ शाहरुख़ और प्रियंका यानि बॉलीवुड के ओल्ड लव बर्ड्स जो कभी मिल नहीं पाए। असल मैं हुआ यूँ की इन सभी सितारों से जगमगाती रात में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थे। लेकिन पार्टी में शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

बता दें कि फिल्म 'डॉन' की शूटिंग के दौरान प्रियंका और शाहरुख खान के अफेयर की खबरें आई थीं। इसके बाद गौरी खान ने बीच में आकर अपने पति को इस अफेयर से बाहर निकाल लिया था। जिसका साइड इफेक्ट अंबानी की पार्टी में भी दिखा जहाँ प्रियंका और शाहरुख दोनों ही इनवाइटेड थे। फिर क्या था जैसे ही प्रियंका ने पार्टी में एंट्री की, शाहरुख उन्हें देखते ही बाहर निकल गए। मानो ऐसा लगा जैसे शाहरुख़ ने प्रियंका को नहीं बल्कि उनके भूत को देख लिया हो। उसके बाद शाहरुख़ एक पल के लिए भी पार्टी में नहीं रुके। जबकि उन्हें आए हुए कुछ ही देर हुई थी। लेकिन वो पार्टी छोड़कर चले गए। प्रियंका ने भी शाहरुख को जाते हुए देखा और शायद उन्हें दुःख भी हुआ होगा, लेकिन वो अपना मूड खराब नहीं करना चाहती थीं। इसलिए वो जूही चावला के बेटे और आशा भोसलें से जाकर मिलने लगीं। ये सारी चीजें लोगों की नजरों में आ गई थीं जिसके बाद आलम ये हुआ की हर कोई इस बारे में बात करने लगा था। इससे तो एक ही बात साबित होती है की 'शाहरुख़ की दादी में तिनका' वर्ण वो ऐसे नहीं भागते ।

#shah rukh khan #Priyanka Chopra
Advertisment
Latest Stories