प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से है बच्चन बहु ऐश्वर्या का खास कनेक्शन

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से है बच्चन बहु ऐश्वर्या का खास कनेक्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। इस शादी को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक 29 नवंबर से शुरू होने वाली रस्मों में पहला कार्यक्रम मेहंदी का होगा जिसके लिए सोजत, राजस्थान से मेहंदी मंगवाई गई है। यह वही जगह है जहां से विश्वसुंदरी और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन की शादी के लिए मेहंदी मंगवाई गई थी।

29 नवंबर को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

जी हां, प्रियंका चोपड़ा की शादी में ऐश्वर्य राय बच्चन वाली मेहंदी ही मंगवाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में 29 नवंबर को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मेहंदी लगावाएंगे। बताया जा रहा है कि, यह मेहंदी व्यवसायी नितेश और रितेश अग्रवाल से मंगवाई गई है।

ऐश्वर्य राय बच्चन की शादी में भी नितेश और रितेश ने मेहंदी भेजी थी

इन्हें लगभग पांच किलो मेहंदी का आर्डर दिया गया है। खास बात यह है कि, आज से करीब 10 साल पहले अभिनेत्री और विश्वसुंदरी रही ऐश्वर्य राय बच्चन की शादी में भी नितेश और रितेश ने मेहंदी भेजी थी। अब बॉलीवुड के एक और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी में मेहंदी भेजने की जिम्मेदारी इन्हें ही मिली है।

आपको बता दें कि, इस रॉयल वेडिंग में इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि मेहमानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वे पूरी तरह से इस रॉयल वेडिंग को एंजॉय कर सकें। ऐसे में जहां एक ओर दुल्हन बनने जा रही प्रियंका के लिए खास तौर पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा वहीं दूसरी ओर आने वाले मेहमानों को भी मेहंदी लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

Latest Stories