Advertisment

प्रियंका के नाम फिर एक नया रिकॉर्ड

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका के नाम फिर एक नया रिकॉर्ड

हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कामयाबियों की लिस्ट में एक और कामयाबी जुड़ गई है। प्रियंका को एशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब मिला है। वहीं प्रियंका ने सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है। उससे भी बड़ी बात ये है कि उन्हें ये खिताब पांचवी बार मिला है। 

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने फिर मारी बाज़ी

खबरों के मुताबिक, लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई की तरफ से कराए गए 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन चुनाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर है। ईस्टर्न आई के एडिटर और 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन के फाउंडर असजाद ने प्रियंका की तारीफ करते हुए, उन्हें '

सुंदर, बुद्धिमान, बहादुर और साफ दिल वाली महिला बताया है'

। 

इस सर्वे में प्रियंका के अलावा टीवी ऐक्ट्रेस निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं। कैटरीना कैफ को सातवां और श्रद्धा कपूर को आठवां स्थान मिला है। 

खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, '

मैं इसका पूरा क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका पूरा क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है। इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं'

। आपको बता दें कि 2016 में इस लिस्ट में ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम पहले स्थान पर था। 

Advertisment
Latest Stories