Advertisment

प्यार की लुकाछुपी: क्या अंगद को सृष्टि से अपने जन्मदिन पर अपने प्रस्ताव का जवाब मिलेगा?

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
प्यार की लुकाछुपी: क्या अंगद को सृष्टि से अपने जन्मदिन पर अपने प्रस्ताव का जवाब मिलेगा?

Jyothi Venkatesh

एक साल की लीप के बाद सार्थक जिसने सृष्टि से रिश्ता तोडा था अब वह उसके परिवर्तन से मंत्रमुग्ध है और अपने निर्णय पर पश्चाताप कर रहा है ! प्यार की लुकाछुपी का ट्रैक, ना सिर्फ पहला ऐसा शो है जो नए एपिसोड के साथ प्रसारित हुआ है, बल्कि एक दिलचस्प स्थिति में आ गया है।

 हालांकि सृष्टि (अपर्णा दीक्षित) अपनेज़िन्दगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अपने करियर पर केंद्रित हैं, सार्थक (राहुल शर्मा) खुद को कश्मकश में पता है। शो में अंगद (एलन कपूर) के एंट्री ने सार्थक कोऔर अधिक असहज बना दिया है। इसके अलावा अंगद ने सृष्टि के प्रति अपने भावनाओं को विकसित किया है और बहुत चिंतन के बाद उसका प्यार ज़ाहिर कियाहै। हालांकि, सृष्टि से स्पष्ट उत्तर प्राप्त नहीं कर पाता है।अंगद का जन्मदिन है और सृष्टि को भी आमंत्रित किया जाता है। अंगद अपने सभी करीबी लोगो के साथशाम का इंतजार कर रहा है और सृष्टि से जवाब मिलने की उम्मीद भी करता है।

क्या सृष्टि निर्णय ले पाएगी और क्या अंगद उसकी बातों को सुनकर खुश होगा?

अधिक जानने के लिए 7:00 बजे दंगल टीवी पर प्यार की लुकाछुपी ज़रूर देखें |

Advertisment
Latest Stories