Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 में इन बॉलीवुड सितारों के घर गूंजी बच्चे की किलकारी

author-image
By Asna Zaidi
New Update
Celebrity Babies Born in 2022

Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 जाने में कुछ ही दिन बाकी हैं. वहीं साल 2022 कुछ लोगों के लिए काफी शानदार रहा वहीं कुछ के लिए बेकार साबित हुआ. इसके साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी. साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी. ऐसे में आज हम आपके लिए उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट जिन्होंने साल 2022 में (Celebrity Babies Born in 2022) अपने बच्चे का स्वागत किया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

हॉलीवुड के पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इस साल 15 जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. जिसका नाम उन्होंने मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा. वहीं कपल ने सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, "हमें यह पुष्टि करने में बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है. हम इस विशेष समय के दौरान सम्मानपूर्वक गोपनीयता के लिए पूछते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद". 

युवराज सिंह और हेज़ल कीच

क्रिकेटर युवराज सिंह और हेज़ल कीच ने इस साल 25 जनवरी 2022 को अपने पहले बच्चे, एक बेबी बॉय का स्वागत किया है. वहीं दोनों ने अपने बेटे का नाम 'ओरियन कीच सिंह' रखा है. इसके साथ ही युवराज सिंह ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा, "हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हम यह साझा करने के लिए उत्साहित हैं कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है. हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें क्योंकि हम दुनिया में प्यार, हेज़ल और युवराज".

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 

सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे का स्वागत किया. वहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा. इसके साथ उन्होंने बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, '20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया. इस सफर में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद. शुरुआत. लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है- सोनम और आनंद".

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस साल 6 नवंबर 2022 को एक बच्ची का स्वागत किया. जिसका नाम उन्होंने राहा (Raaha Kapoor)  रखा हैं. वहीं आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट  शेयर करते हुए लिखा, "हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत खबर. हमारी बच्ची इस दुनिया में है और वह बहुत ही मैजिकल लड़की है. हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. प्यार प्यार प्यार. आलिया और रणबीर".

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल 12 नवंबर 2022 को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया हैं. जिसका नाम उन्होंने  देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा. इसके साथ ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम और आगमन की घोषणा करते हुए लिखा, "हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य हैं. बिपाशा और करण".  

Latest Stories