/mayapuri/media/post_banners/9a785865d151b54bce91ac7bdcdc0cbaf80f1afc44837e4bac015a653b95f144.jpg)
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस के साथ जो हुआ वो सुनकर सभी हैरान हैं। दरअसल, उन्होंने एक फाइव स्टार होटल में दो केले का ऑर्डर दिया। इसके एवज में उनसे 442 रुपए का बिल वसूला गया। बता दें कि राहुल इनदिनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। वो वहां के JW Mariott होटल में रुके हैं। होटल में हुए इस एक्सपीरियंस की जानकारी राहुल ने ट्विटर पर शेयर की।
राहुल ने लिखा, इस पर यकीन करने के लिए आपको इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपकी जिंदगी के लिए नुकसानदायक नहीं हैं? JW Mariott chandigarh वालों से पूछिए। वीडियो में राहुल बता रहे हैं कि वह जिम में वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो केले ऑर्डर किए। उनका किया गया ऑर्डर तो सर्व हो गया। लेकिन उसके बाद जो बिल आया वह हैरान करने वाला था।
राहुल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लग्जरी होटल के मनमानी कीमतों पर सवाल उठा रहे हैं।