/mayapuri/media/post_banners/4b1e596cfc6fd2a997185c7216cbb0decf91eac73512c95b1ec6c98ea43ef0b4.png)
बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य ने शो पर अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतकर फर्स्ट रनरअप रहे थे। इस शो में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज किया था। अपने वाइट कलर के टी-शर्ट पर लिप्सटीक से ‘Disha HBD Marry Me’ लिखकर प्रपोज किया था। इसके बाद राहुल के साथ पूरा देश दिशा के जवाब का इंतजार कर रहा था।
शो के खत्म होने से पहले दिशा शो पर बैंड बाजा लेकर राहुल के प्रपोजल का जवाब देने पहुंच गई। अब राहुल ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिशा को वहीं टी-शर्ट हाथ में लिए देखा जा सकता है। वो इस टी-शर्ट को फ्लोंट कर रही है।
तस्वीर शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन लिखा है। कैप्शन में लिखा है- “ एक टी-शर्ट जो मैं कभी नहीं भूल सकता। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। मैं इसे फ्रेम कराउंगा।”
शो से बाहर आने के बाद राहुल और दिशा का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। बात करें राहुल की तो वो शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नज़र आने वाले हैं।