इस साल सबसे पहले शादी के बंधन में बंधेगे प्रतीक बब्बर, गर्लफ्रेंड सान्या सागर संग लेंगे सात फेरे

author-image
By Sangya Singh
New Update
इस साल सबसे पहले शादी के बंधन में बंधेगे प्रतीक बब्बर, गर्लफ्रेंड सान्या सागर संग लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने नए साल की शुरुआत में अपनी शादी का एलान कर दिया है। वह इसी महीने गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी करने वाले हैं। पिछले साल प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की सगाई की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दोनों ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी।

खबरों की मानें तो प्रतीक बब्बर 22 और 23 जनवरी को सान्या सागर के साथ शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं। दोनों लखनऊ में शादी करेंगे और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। गौरतलब है कि सान्या और प्रतीक एक-दूसरे को पिछले 8 सालों से जानते हैं। हालांकि यह दोनों साल 2017 से रिलेशनशिप में है।

बता दें, कि सान्या लखनऊ की रहने वाली है और उन्होंने गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा सन्या ने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया। सान्या एक उभरती हुईं बॉलीवुड लेखक हैं। प्रतीक के पापा की तरह सान्या के पिता भी एक राजनेता हैं।

एक्टर प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन दिनों ने फिल्म 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इसके बाद एमी जैक्सन और प्रतीक बब्बर के बीच अफेयर की खबरें सुनने को मिली थी। हालांकि की प्रतीक बब्बर की तरह एमी जैक्सन ने इस न्यू ईयर पर ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई कर ली है।

प्रतीक बब्बर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी फिल्म बागी 2 और मुल्क ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। इसके अलावा वह इस साल फिल्म ‘छिछोर’, अभी तो पार्टी शुरू हुई और यारम में नजर आने वाले हैं।

Latest Stories