राज कुंद्रा को मिली राहत, कोर्ट ने किया जमानत पर रिहा By Pragati Raj 19 Sep 2021 | एडिट 19 Sep 2021 22:00 IST in ताजा खबर New Update अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। खबर आ रही है कि 50,000 रुपय पर उन्हें जमानत दी गई है। बता दें कि राज कुंद्रा को दो महीने पहले पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके दफतर को सीज कर जाँच की गई थी। इस दौरान उनके ऑफिस से कई सारे पेपर्स मिले जो उनके खिलाफ सबूत की तौर पर पेश किए गए थे। पुलिस ने कोर्ट में एक चार्जशीट भी जमा की थी। इसके बाद राज कुंद्रा के वकील ने कई बार उनकी जमानत के लिए अर्जी दी थी और राज कुंद्रा लगातार कहते सुने जा रहे थे कि उन्हें फसाया गया है, उनकी कोई गलती नहीं है। हालांकि अब तक उनकी अर्जी खारीज की जा रही थी। मगर अब फाइनली उन्हें जमानत दे दी गई है। #shilpa shetty #Raj Kundra हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article