Advertisment

राजकुमार राव ने शेयर किया अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक, ‘दंगल गर्ल’ के साथ डांस स्टेप करते आए नज़र

author-image
By Sangya Singh
New Update
राजकुमार राव ने शेयर किया अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक, ‘दंगल गर्ल’ के साथ डांस स्टेप करते आए नज़र

बॉलीवुड ऐक्टर राजकुमार राव  अपनी फिल्म 'स्त्री' की सक्सेस के बाद एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही अनुराग बसु की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन फिल्म में राजुकमार राव और फातिमा सना शेख का पहला लुक रिलीज हुआ है। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है।

Advertisment

बता दें, कि अनुराग बसु की इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन फिल्म की शूटिंग भोपाल में 15 दिन के लिए होनी है। ऐसे में राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक।'

फिल्म में राजकुमार और फातिमा के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बता दें, कि बीते वर्ष अनुराग और अभिषेक ने फिल्म से जुड़े कुछ अहम सीन कोलकाता में शूट किए थे। फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार बहुत ही साधारण लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जींस की पैंट और शर्ट डाली हुई है। वहीं, फातिमा कोक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों का ही चेहरा नहीं दिखाया गया है।

फोटो में राजकुमार बड़े-बड़े बालों वाले हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं। आपको बता दें, कि राजकुमार की इस फिल्म का नाम और रिलीजिंग डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। राजकुमार राव ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं, जिसमें उनकी फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लिए नामित हुई थी। इससे पहले फिल्म 'राब्ता' में उनके अजीबो-गरीब किरदार ने सबको चौंका दिया था।

Advertisment
Latest Stories