राजकुमार राव ने कंगना रनौत के खिलाफ जारी की एक कड़ी चेतावनी

author-image
By Mayapuri Desk
राजकुमार राव ने कंगना रनौत के खिलाफ जारी की एक कड़ी चेतावनी
New Update

कभी न बदलने वाली, पागल, तेजतर्रार और राजनीतिक रूप से गलत, 'जजमेंटल है क्या' में कंगना रनौत का 'बॉबी' कैरेक्टर नियमित रूप से या आम तौर पर स्वीकृत नहीं है। बॉबी के साथ, निर्माताओं ने उन पात्रों को पेश करने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं जो जंगली, अपूर्ण और राजनीतिक रूप से गलत लेकिन पूरी तरह से मनोरंजक हैं!

दरअसल बॉबी के साथ कुछ भी सामान्य नहीं है जबकि दूसरी ओर राजकुमार राव का 'केशव' नामक कैरेक्टर पूरी तरह से सामान्य है। वह एक रेगुलर, हैप्पी और परफेक्ट लड़का है, जो बॉबी की दुनिया देखने के बाद थोड़ा सावधान हो जाता है। उसे हमेशा कंगना के कैरेक्टर के साथ जोड़ते हुए संदेह के लेंस से देखा जाता है। जल्द ही ये संदेह, जुनून की नई ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है, लेकिन तबतक खतरा पूरी तरह से सेट हो चुका होता है!

दोनों ही किरदारों में कई शेड्स और परतें देखने को मिलती हैं, साथ ही हम आज के पात्रों को किस प्रकार देखते हैं, इसे भी फिर से परिभाषित किया गया है। पहले स्तर पर वे काफी प्यारे नजर आते हैं, जबकि दूसरे में वे मनोरंजक हो जाते हैं और अंत में, वे आपको ऐसे संदेह में छोड़ देते हैं कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएं कि वास्तव में आखिर किस पर भरोसा किया जाए!

जैसे-जैसे उनके आस-पास का शक गहराता जाता है, उनकी कहानियां और अधिक दिलचस्प लगने लगती है। वही दूसरी तरफ कंगना पूरी तरह से 'अपूर्ण' और पागल होने की स्थिति में हैं, राजकुमार का कैरेक्टर हमें 'पागल' शिकारी के खिलाफ चेतावनी देते दिख रहा है!

26 जुलाई को आएं और कंगना की 'क्रेजी' से राजकुमार की 'रेगुलर' मुलाकात होते हुए देखें। फिल्म शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा प्रोड्यूस की गई है और प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा इसका डायरेक्शन किया गया है।

#bollywood news #bollywood #Rajkummar Rao #Kangana Ranaut #Bollywood updates #television #Telly News #Judgemental Hai Kya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe