पत्रलेखा की फिल्म बदनाम गली का पहला पोस्ट रिलीज, राजकुमार राव बोले- तुम पर गर्व है

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
पत्रलेखा की फिल्म बदनाम गली का पहला पोस्ट रिलीज, राजकुमार राव बोले- तुम पर गर्व है

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बदनाम गली में बिजी है। उनकी यह फिल्म आने से पहले ही काफी सुर्खिंयों में है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। दरअसल पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज शेयर किया। इस पोस्टर में पत्रलेखा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और एक्टर दिव्येंदु शर्मा हैरानी से उन्हें देख रहे हैं। फिल्म जी5 पर 10 मई को रिलीज होगी

पत्रलेखा की फिल्म के इस पोस्टर को देखकर उनके बॉयफ्रेंड राजकुमार ने प्रशंसा करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'ऐसा अक्सर नहीं होता जब हमारे पोस्टर एक ही दिन आएं। वंडर गर्ल पत्रलेखा मुझे तुम पर गर्व है। जानकारी के लिए बता दें पत्रलेखा एक्टर राजकुमार राव को डेट कर रही है। दोनो को कई जगह क साथ देखा जाता है। दोनों  सोशल मीडिया पर भी एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते  है। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते है।

राजकुमार राव  के वर्कफ्रेट की बात करें तो वह मेंटल है क्या में नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार के साथ कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

Latest Stories