/mayapuri/media/post_banners/dd6e0d543f97f160bc6643710ddf8217ccdc0504d5049dfb686d396efb2fbf46.jpg)
राजकुमार ​के लिए यह वर्ष बहुत ​अच्छा गुजरा है। ​मुंबई में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2017 में इस बहुमुखी अभिनेता को ​क्रिटिक चॉइस बेस्ट​ ऐक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया, अवॉर्ड को लेकर राजकुमार राव बहुत उत्साही नजर आये। यह अवॉर्ड शो राजकुमार के लिए दोहरी ख़ुशी लेकर आया, फिल्म 'बरेली की बर्फी' में पॉवरफुल परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
हम 10 और न्यूटन बनाने में सक्षम होंगे
राजकुमार राव कहते है' मैं न्यूटन के निर्देशक अमित मसुरकर, निर्माता आनंद एल राय और मनीष मुंद्रा को धन्यवाद देना चाहूंगा उनके समर्थन के बिना फिल्म पूरी नहीं होती। 'न्यूटन' को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और आप ऐसा प्यार करते रहेंगे तो मुझे यकीन है कि हम 10 और न्यूटन बनाने में सक्षम होंगे। ' राजकुमार को हाल ही में 'न्यूटन' के लिए एशिया के सर्वोच्च सम्मान 'एशिया पैसिफिक स्क्रीन पुरस्कार' से​ भी​ सम्मानित किया गया​ है​।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/12/cover-2671-2025-12-12-21-22-27.png)