47 की उम्र में राजपाल यादव फिर बने पिता

author-image
By Chhavi Sharma
New Update
47 की उम्र में राजपाल यादव फिर बने पिता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक खबर सामने आई हैं। जी हां लम्बे समय से फिल्मों से दूर राजपाल यादव ने एक अपने फैंस को एक अच्छी खबर दी हैं।  अगर आप यह सोच रहे हैं की वह किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं तो ऐसा नहीं हैं।

दरअसल यह खबर उनके व्यावसायिक जीवन से संबंध नहीं रखती, यह खबर उनके परिवार की और से हैं। जी हाँ राजपाल यादव दूसरी बार पिता बन गये हैं। राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी हैं।

फोटो में राजपाल यादव की बड़ी बेटी एक टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं जिसपे लिखा है “बिग सिस्टर”, साथ ही पोस्ट की कैप्शन में लिखा, 'मेरी छोटी बेटी हनी यादव अब बड़ी बहन बन चुकी है। इस नवरात्रि मेरे घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।'

इस खबर के बाद राजपाल को उनके चाहने वाले और बॉलीवुड इंडस्ट्री से खूब बधाईयाँ प्राप्त हुई हैं।

बता दें कि राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में वो खास किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में राजपाल यादव के साथ गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी लीड रोल में दिखेंगे।

Latest Stories