Photos: राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख हैरान हो जाएंगे आप

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photos: राम कपूर का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख हैरान हो जाएंगे आप

कई पॉप्युलर टीवी सीरियल्स से मशहूर हुए टीवी एक्टर राम कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बढ़े हुए वजन की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते थे। इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसे भी हैं जिन्होंने 96 किलो के होते हुए भी ऑडिएंस का दिल जीता और कई बेहतरीन किरदार निभाए। लेकिन अब उन्होंने खुद को एकदम बदल दिया है। उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। हाल ही में जब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की तो लोग उन्हें देखकर चौंक गए।

जी हां, राम कपूर अब पूरी तरह बदल चुके हैं, उनके ट्रांस्फॉर्मेंशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आप भी देख सकते हैं। राम कपूर की चौंकाने वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी के लिए ये यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि ये वही राम कपूर हैं। बढ़े वजन के साथ भी चार्मिंग लगने वाले राम कपूर अब काफी हॉट अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो राम कई पॉप्युलर सीरियल्स जैसे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'गोलमाल रिटर्न्स', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हमशकल्स' और 'लवरात्रि' जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं।

Latest Stories