नहीं रही रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर

author-image
By Pankaj Namdev
नहीं रही रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर
New Update

कपूर खानदान के लिए यह बेहद दुःख की घड़ी है. क्योंकि आज सुबह 4 बजे राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल उम्र में निधन हो गया है. सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं. कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं. राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी. वे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं. वे करीना, रणबीर, रिद्धिमा कपूर की दादी थीं. 87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव थीं. उन्हें फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में कई बार देखा गया था. कुछ समय पहले उन्हें बेटे ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त में पेरिस में देखा गया था।

1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को साथ रखा. अपने 5 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई. कृष्णा राज कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कृष्णा राज कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ''मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है. '' रिद्धिमा कपूर ने दादी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टा पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा- ''मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी. RIP.''

#bollywood #Ranbir Kapoor #Raj kapoor #Passes Away #Krishna Raj Kapoor
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe