Advertisment

न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर

इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज़ करा रहे है. अक्सर ऋषि कपूर की फैमिली उनसे मिलने अमेरिका जाती ही रहती है अब हाल ही में ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बेटी करिश्मा कपूर के साथ ऋषि कपूर से मुलाकात की। ऋषि की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने

इंस्टाग्राम पर अस्पताल में रणधीर और करिश्मा के साथ मुस्कुराते हुए ऋषि की एक तस्वीर साझा की। नीतू ने इसके कैप्शन में लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ भाई.. इनकी बातचीत हालांकि, केवल भोजन को लेकर होती है। अटूट पारिवारिक बंधन।' पिछले साल ऋषि ने जानकारी दी थी कि वह अपने इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं।

यह भी खबर सामने आई थी की रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ न्यूयॉर्क शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए प्रोपर्टी भी देखना शुरू कर दी है।

Advertisment
Latest Stories