रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल का पहला गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज हो गया है। यह गाना रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ गाया है। यह हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना है। सॉन्ग लॉन्च के मौके पर हिमेश रेशमिया के साथ रानू मंडल और उनकी पत्नी सोनिया कपूर भी नज़र आईं।
सॉन्ग लॉन्च के दौरान हिमेश रेशमिया और रानू मंडल ने बहुत सी पुरानी बातें मीडिया के सामने शेयर की। इतना ही नहीं, इस दौरान हिमेश रेशमिया इतने भवुक हो गए कि वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। उनकी पत्नी सोनिया उनेक आंसू पोछते हुए नज़र आईं। रानू मंडल भी काफी खुश नज़र आईं।
इस फिल्म में हिमेश रेशमिया डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं। गाने में हिमेशा तन्हा पुरानी यादों को ताजा करते नजर आ रहे हैं। तेरी मेरी कहानी गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।
आपको बता दें रानू मंडल पश्चिन बंगाल के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर फेमस हुई थीं। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने उनकी गाना गाते हुए वीडियो बनाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसके बाद से वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं।