/mayapuri/media/post_banners/d69ae74c859c27a1abccb8f785d0e0f66f7e0164485495d2311b845bb84e4df2.jpg)
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं और इनके चाहने वाले इनकी इस जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं।
दीपिका जैसी खूबसूरत अभिनेत्री को देख लोगों के बीच भी अपने प्यार पर काबू नहीं रख पाते रणवीर और हो जाते है थोडा रोमांटिक. जी हां हाल ही में एक कार्यक्रम के चलते यह जोड़ा दिल्ली में था. जहा मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों साथ-साथ बहार आते नजर आये जिस दौरान रणवीर ने दीपिका को खुद गाड़ी में बैठाते हुए गुड बाय किस किया।
दीपिका के जाने के बाद अपने एक फैन के साथ रणवीर ने तस्वीर भी खिंचवाई और फिर खुद भी एयरपोर्ट से रवाना हो गये।
यह दोनों दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पहुचे थे जहा #MeToo मूवमेंट पर अभिनेत्री ने कहा #MeToo अभियान स्त्री और पुरुष के बीच की जंग नहीं हैं, यह लिंगिकता से अलग गलत को दरकिनार कर सही बात रखना हैं.”
ख़ैर अभी तक इन दोनों की शादी की कोई खबर सामने नहीं आई है पर अंदाजा लगाया जा रहा है की यह लवबर्ड इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगे।