83 Movie Trailer Launch: रणवीर की फिल्म 83 पर पड़ी कोरोनावायरस की मार, आई बुरी ख़बर

author-image
By Pooja Chowdhary
83 Movie Trailer Launch: रणवीर की फिल्म 83 पर पड़ी कोरोनावायरस की मार, आई बुरी ख़बर
New Update

फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोनावायरस का दिख रहा है बुरा असर(83 Movie Trailer Launch)

चीन से शुरू होकर ईरान, इटली, जर्मनी, स्पेन पहुंच चुका कोरोनावायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। लोग जागरुत तो हैं लेकिन इसे घबराए हुए भी नज़र आ रहे हैं। वहीं बात करें फिल्म उद्योग की तो इंडस्ट्री पर भी कोरोनावायरस का असर साफ नज़र आ रहा है। वहीं अब ख़बर है कि कोरोनावायरस की मार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83(83 Movie Trailer Launch)पर भी पड़ी है।

1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है फिल्म

रणवीर सिंह की ये फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है जिसे भारत ने जीता था। फिल्म उसी जीत की सत्य कहानी पर बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नज़र आएंगे। वहीं फिल्म में रणवीर शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। लेकिन अब फिल्म 83 के ट्रेलर लॉन्च(83 Movie Trailer Launch) से जुड़ी एक अहम ख़बर सामने आई है।

10 अप्रैल को रिलीज़ होगी फिल्म

रणवीर और दीपिका स्टारर ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी है। लिहाज़ा फिल्म को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। फिल्म का ट्रेलर अभी लॉन्च नहीं हुआ है। ख़बर है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख आगे खिसका दी गई है और उसका कारण है कोरोनावायरस। 11 मार्च यानि कि आज फिल्म 83 का ट्रेलर लॉन्च किया जाना था। लेकिन कोरोनावायरस के चलते ये इवेंट कैंसिल कर दिया गया है। कोरोनावायरस के चलते लोग एक जगह पर इक्ठ्ठा होने से परहेज़ कर रहे हैं और इसी के चलते ये ट्रेलर इवेंट रद्द(83 Movie Trailer Launch) किया गया है।

फिल्म में कौन किस भूमिका में ?

83 Movie Trailer Launch: रणवीर की फिल्म 83 पर पड़ी कोरोनावायरस की मार, आई बुरी ख़बर

Source - Buisness Today

फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के रोल में नज़र आएंगे तो वहीं सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज भसीन, श्रीकांत के रोल में जीवाजी, मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा के रोल में जतिन सर्ना, संदीप पाटिल के रोल में चिराग पाटिल, कीर्ति आजाद के रोल में दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी के रोल में निशांत दहिया, मदन लाल के रोल में हार्डी संधू, सैयद किरमान के रोल में साहिल खट्टर, बलविंदर सिंह संधु के रोल में अम्मी विर्क, दिलीप वेंगसरकर के रोल में आदिनाथ एम कोठारे, रवि शास्त्री के रोल में धैर्य कर्वा, सुनील वाल्सन के रोल में आर बद्री और पीआर मान सिंह के रोल में पकंज त्रिपाठी नजर आएंगे।

रणवीर सिंह का लुक हो चुका है रिवील

83 Movie Trailer Launch: रणवीर की फिल्म 83 पर पड़ी कोरोनावायरस की मार, आई बुरी ख़बर

Source - NDTV Food

फिल्म 83 में रणवीर सिंह के लुक को लेकर लोगों में खासी बेकरारी थी। और ये लुक रिवील भी किया जा चुका है। रणवीर सिंह पूरी तरह से कपिल देव की तरह नज़र आ रहे हैं। पोस्टर की तरह ही लोगों को इसके ट्रेलर(83 Movie Trailer Launch)  का भी बेसब्री से इंतज़ार है। वहीं  अब ट्रेलर इवेंट रद्द होने से लोगों में निराशा ज़रूर हुई होगी।

और पढ़ेंः कॉमिक्स के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक्टर रणवीर सिंह बनेंगे ‘नागराज’!

#bollywood news in hindi #ranveer singh #Deepika Padukone #Bollywood updates #Kapil Dev #83 #83 Movie #1983 WorldCup #83 Film #83 film trailer release date #83 hindi movie trailer #83 Movie Trailer #83 movie trailer date #83 Movie Trailer Event Cancel #83 movie trailer launch #83 movie trailer official #83 movie trailer release date
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe