शादी के बाद रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंचे दीपवीर, फोटोग्राफर्स ने बुलाया ‘भाभीजी’ तो हंस पड़ीं दीपिका

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
शादी के बाद रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंचे दीपवीर, फोटोग्राफर्स ने बुलाया ‘भाभीजी’ तो हंस पड़ीं दीपिका

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में अपनी ग्रैंड वेडिंग के बाद अब रिसेप्शन के लिए दीपिका के घर बेंगलुरु पहुंच गए हैं। इटली से लौटने पर मंगलवार को दोनों का  मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

आपको बता दें, आज दीपिका-रणवीर जब बेंगलुरु रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तब एयरपोर्ट पर दीपिका को एक खास नाम से बुलाया गया। जिसे सुनकर दीपवीर के चेहरे पर चमक आ गई। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में दीपिका-रणवीर फोटोज के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। उसी दौरान कुछ फोटोग्राफर्स रणवीर को 'बाबा' कहते हुए सुनाई दिए। तो वहीं, फोटोग्राफर्स ने दीपिका को भाभी जी कहकर पुकारा। ऐसा सुनकर दीपिका खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं। दीपिका के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।

एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट नजर आए। दीपिका ने मंगलसूत्र और चूड़ा पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने हैवी ईयररिंग कैरी किए हुए थे और मेसी बन बनाया हुआ था.  वहीं रणवीर सिंह गॉगल्स पहने हुए थे। व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे पर उन्होंने प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई थे। रणवीर भी इस आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुआ था। इस समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया। शादी में करीब 30-14 लोग ही शामिल हुए थे। अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है। मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।

Latest Stories