Advertisment

रणवीर-दीपिका की शादी में इन बॉलीवुड सेलेब्स को मिला स्पेशल इनविटेशन

author-image
By Sangya Singh
New Update
रणवीर-दीपिका की शादी में इन बॉलीवुड सेलेब्स को मिला स्पेशल इनविटेशन

बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा इन दिनों हर तरफ जोर-शोर से चल रही है। लंबे इंतजार के बाद फाइनल हुई शादी की तारीख के बाद अब लोगों को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी से जुड़े कोई न कोई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रणवीर-दीपिका की शादी की रस्में 14-15 नवंबर को निभाई जाएंगी। खबर है कि इस ग्रैंड वेडिंग में केवल 30 मेहमानों की लिस्ट बनाई गई है। जिसमें से कुछ को स्पेशल इनविटेशन भेज भी दिया गया है।

Advertisment

करण जौहर और संजय लीला भंसाली को न्योता

खबरों के मुताबिक, इनकी शादी में बॉलीवुड की कुछ खास हस्तियां जरूर शामिल होंगी। 1 दिसंबर को दीपिका और रणवीर के होने वाले रिसेप्शन में लगभग पूरे बॉलीवुड के शामिल होने की बात है। लेकिन शादी में केवल कुछ स्पेशल लोगों को आमंत्रण भेजा है। इन खास मेहमानों में करण जौहर को तो न्योता दिया ही गया है, क्योंकि दीपिका और रणवीर दोनों ही करण के करीबी रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख़ खान और फराह खान को दीपिका ने खास तौर पर न्योता भेजा है, चूंकि दीपिका ने उनके साथ ही फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

शाहरुख खान और फराह खान को इनविटेशन

इसके अलावा संजय लीला भंसाली को भी दोनों ने खासतौर पर न्योता भेजा है। क्योंकि दोनों को पहली बार संजय लीला भंसाली ही ‘राम लीला’ फिल्म के द्वारा साथ लेकर आये। बाद में दोनों ने उनकी दो और फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी। प्रियंका चोपड़ा दोनों की करीबी रही हैं, इसलिए उन्हें भी शादी में शामिल करने के लिए न्योता दिया गया है। वहीं, इन खास लोगों में आदित्य चोपड़ा को भी न्योता दिया गया है क्योंकि रणवीर सिंह, आदित्य चोपड़ा को अपना मेंटर मानते हैं।

आदित्य चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा को न्योता

आपको बता दें कि, 13 नवंबर को मेहंदी और हल्दी की रस्म पूरी की जायेगी। फिर 14 नवंबर और 15 नवंबर को दोनों के पारिवारिक और पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी होगी। शादी के वेन्यू पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। पहले खबर थी कि दोनों की शादी इटली के आलीशान विला डेल बालडियानेलो में हो सकती है। अब दूसरी ओर ये भी चर्चा है कि ये शादी मुंबई में होगी। जिसकी वजह से है कि उनके परिवार के कुछ लोगों के लिए इटली की यात्रा करना मुश्किल होगा।

21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन

खबर है कि मुंबई रिसेप्शन से पहले रणवीर-दीपिका 21 नवंबर को बेंगलुरु में भी रिसेप्शन पार्टी देंगे। बेंगलुरु के 'द लीला पैलेस होटल' में रिसेप्शन होगा। इसके लिए होटल का बॉलरूम बुक कर लिया गया है। पार्टी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। दूसरी तरफ, 1 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन पार्टी का रखी जाएगी। खबरों के अनुसार, 13 नवंबर को दीपिका-रणवीर की संगीत सेरेमनी होगी।

दो रीति-रिवाजों से होगी शादी

शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से होगी। दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंधी-पंजाबी। इसलिए उनके परिवार ने फैसला किया है कि शादी दोनों ही रीति रिवाज के साथ संपन्न की जाएगी। 14 नवंबर को साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी होगी। तो वहीं अगले दिन 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन वेडिंग होगी। शादी के बाद 15 नवंबर को पार्टी का आयोजन होगा। जिसमें रणवीर-दीपिका के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे।

Advertisment
Latest Stories