Advertisment

दीपवीर की शादी की नई तस्वीरें आईं सामने, परिवार के साथ पोज देते नज़र आए बाजीराव-मस्तानी

author-image
By Sangya Singh
New Update
दीपवीर की शादी की नई तस्वीरें आईं सामने, परिवार के साथ पोज देते नज़र आए बाजीराव-मस्तानी

बी टाउन की नई नवेली जोड़ी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की कुछ और तस्वीरें सामने आईँ हैं। दोनों की शादी के लिए फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं। ऐसे में जब शादी हो चुकी है तो अब उनके फैंस उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं।

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा और फिर खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दोनों ने शादी की दो तस्वीरें शेयर की। जिसमें दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अब दोनों की शादी की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नज़र आ रहे हैं।

शादी के बाद फिलहाल ये दोनों इटली में ही अपने परिवार और करीबियों के साथ गुड टाइम स्पेंड कर रहे हैं और खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं। लेटेस्ट शादीशुदा जोड़े की तस्वीर हैं शादी के बाद और पहले हुए सेलिब्रेशन की। इस तस्वीर में रणवीर-दीपिका के साथ उनके करीबी भी दिखाई दे रहे है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जहां दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर के हैवी सूट में दिखाई दे रही हैं।

वहीं, रणवीर सिंह मैंगो ग्रीन कलर के कुर्ता पजामा और जैकेट में दीपिका के साथ हंसते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को कमर से होल्ड किया हुआ है और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। दीपिका के हाथ और पैरों पर जहां शादी की मेहंदी सजी दिख ही है वहीं रणवीर स्नीकर्स में काफी शानदार लग रहे हैं। शादी के बाद के सेलिब्रेशन की ये लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह दीपिका और रणवीर की शादी की है और इसमें दूल्हा दुल्हन के साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है। इसमें लड़कीवाले और लड़केवालों को एक साथ देखा जा सकता है।रणवीर सिंह की डिजाइनर निताशा गौरव ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में दोनों के परिवार को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर 14 नवंबर की है जिस दिन कोंकणी शादी हुई थी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों से शादी कर ली है। ये शादी इटली के लेक कोमो स्थित वेन्यू पर हुई हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद रणवीर दीपिका बहुत जल्द इंडिया लौटने वाले हैं।

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह के पापा ने अपनी नई नवेली बहू दीपिका पादुकोण का अपने परिवार में स्वागत करते हुए कहा, 'ये दीवानी तो भवनानी हो गई'. रणवीर सिंह के पापा के इस रिएक्शन के बारे में उनकी स्टाइलिश निताशा गौरव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को बताया है।

#Deepika Ranveer Wedding #Bollywood Stars #ranveer singh #Bollywood couple #Simmba #Deepika Padukone
Advertisment
Latest Stories