रिसेप्शन में दीपिका की साड़ी ठीक करते नज़र आए रणवीर, सबके सामने दिया ‘फ्लाइंग किस’

author-image
By Sangya Singh
New Update
रिसेप्शन में दीपिका की साड़ी ठीक करते नज़र आए रणवीर, सबके सामने दिया ‘फ्लाइंग किस’

बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद बेंगलुरू में अपना पहला रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में दोनों के करीबी और रिश्तेदार शामिल हुए। इस मौके पर रणवीर जहां ब्लैक शेरवानी में दिखे तो वहीं दीपिका गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर ने रॉयल अंदाज़ में ग्रैंड एंट्री की और सबसे पहले मीडिया से रूबरू हुए।

इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। दोनों जैसे ही मीडिया को पोज़ देने के लिए स्टेज पर चढ़े, तो दीपिका की साड़ी का पल्लू बिगड़ गया, तभी रणवीर बिना रुके उनकी साड़ी का पल्लू ठीक करने लगे। बेहद केयरिंग हस्बेंड की तरह रणवीर ने दीपिका की साड़ी को ठीक और इस दौरान उन्होंने सबके सामने दीपिका को फ्लाइंग किस भी दिया।

इस वीडियो को देखकर रणवीर का दीपिका का इस तरह ख्याल रखना आप सभी को खूब पसंद आएगा। इतना ही नहीं, इस दौरान जब मीडिया ने रणवीर सिंह को फोटो के लिए अलग पोज़ देने के लिए कहा, तो रणवीर ने हंसते हुए फोटोग्राफर्स से कहा, अरे अभी तो शादी हुई है, अभी ही अलग कर रहे हो। इतना कहकर रणवीर ने हंसते हुए सोलो पोज़ देने से मना कर दिया।

मीडिया से रूबरू होने के बाद रणवीर ने जाते वक्त मीडिया से बड़े मज़ेदार अंदाज़ में एक और बात कही जिसे सुनकर रणवीर की मेहमान नवाजी आपको भी रास आ जाएगी। रणवीर और दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी मीडियावालों को शुक्रिया कहा। तभी रणवीर ने वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मियों को कहा 'खाना खाकर जाना'। रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, दीपवीर ने बेंगलूरू के होटल लीला पैलेस में शानदार पार्टी दी थी। रिसेप्शन के मेन्यू में साउथ इंडियन डिशेज थीं। दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने कई बार होटल जाकर खाने की टेस्टिंग की है। बता दें, कि इसके बाद 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका अपने भाई और भाभी को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में एक स्पेशल पार्टी देंगी।

दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में ही होगा और 1 दिसंबर को तीसरा रिसेप्शन भी मुंबई में ही होगा। तीसरे रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आया है। इसे एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने शेयर किया है। इस कार्ड पर लिखा है, कृपया हमारी शादी को सेलिब्रेट करने के लिए पधारे। ये रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इसका ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है।

Latest Stories