हॉलीवुड की इस फिल्म से इंस्पायर्ड है 'गली बॉय' में रणवीर सिंह का किरदार

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
हॉलीवुड की इस फिल्म से इंस्पायर्ड है 'गली बॉय' में रणवीर सिंह का किरदार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय'में बिजी है। उनकी यह फिल्म आने से पहले ही काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में है। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणवीर पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'गली बॉय' का टीजर भी रिलीज किया गया है। टीजर में रणवीर रैप करते नजर आ रहे है। रिलीज होते ही यह वायरल हो गया है। फिल्म के इस टीजर फैंस को बेहद पसंद या है।

आपको बता दें की इस फिल्म में रणवीर का किरदार हॉलीवुड फिल्म '8 Mile' के स्टार एमिनेम से मिलता-जुलता है। इस फिल्म में एमिनेम का किरदार भी 'रैपर' का ही था। '8 Mile' एक सेमी बायोग्राफीकल फिल्म है। इसे बेस्ट सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्र‍िया मिली थी। 'गली बॉय' की बात करें तो रैपर के किरदार में रणवीर प्रभावी लग रहे हैं। रैपर्स के साथ उनके कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। टीजर में रणवीर ने स्पिटफायर के लिरिक्स को अपनी आवाज दी है। बीट बॉक्सिंग डी-सायफर और बिग रॉ ने की है। मूवी का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा

बता दें की फिल्म 'गली बॉय' की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स के आस-पास घूमती है। जो चॉल में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और एक साधारण लड़के के संघर्ष पर आधारित है।टीजर के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म में रणवीर का किरदार मुस्लिम लड़के का है। उनके अपोजिट आलिया का गेटअप भी इसे पुख्ता कर रहा है। मुंबई में एक लड़का है जो रैप करता है। संभवत: वह आलिया भट्ट से प्यार करते है। रणवीर, धर्म जाति की राजनीतिक लड़ाई के बीच बेरोजगारी में बड़ा सपना देख रहे हैं। उनके सपने में कुछ दोस्त भी हैं। फिल्म में आलिया रणवीर के अलावा कल्कि कोचलीन भी हैं। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Latest Stories