/mayapuri/media/post_banners/bfca7908514588c45e5f3b61575972db7512ab3e23d82f6be5067faa75b103ac.jpg)
रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अपने स्टाइल को लेकर ही रणवीर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल रणवीर सिंह 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं। सोमवार को रणवीर सिंह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोमल नहाटा के शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जो जूते पहने थे उन्हें लेकर वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, रणवीर यहां जो जूते पहनकर पहुंचे वो काफी कलरफुल थे। इतना ही नहीं, इस दौरान रणवीर सिंह ने जो जूते पहने थे उनमें पंख लगे हुए थे, जिसे लोग फ्लाइंग शूज बता रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/80d52e6aebc27abd8ce93e5a3a8097dc22a175ab2a7b19ceab2ee24ee239d8b2.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/903f2210e0f9edfcfe6925a3a5641a20bf755f5eda24c6569a1e50912a105fbf.jpg)
इस दौरान उन्होंने खुद फोटोग्राफर्स का ध्यान अपने जूतों की तरफ आकर्षित किया। रणवीर सिंह का इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने जूतों को अंगार बता रहे हैं। वीडियों में रणवीर को कहते देखा जा सकता है कि 'ये जूते अंगार हैं'। मालूम हो कि रणवीर सिंह अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई बार उनका मजाक भी बनाया जाता है।
/mayapuri/media/post_attachments/e80c5b5f43533ac18b25e7647236ddf8b9cf80700dda04786bfd7dc076594a80.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/7a97f32e25ef21e2fb0aa605be4b6a5e77f88409f316421dbdc630c339674f7b.jpg)
आपको बता दें, कि रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर के अपोजिट अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में हैं, जो मुंबई में अपनी पहचान बनाने में जुटा है। फिल्म में रणवीर सिंह नावेद शेख की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं आलिया गली बॉय में सकीना का किरदार निभा रही हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म वेलेंटाइन के मौके पर यानी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/c8c6a171f81de4898625dfada17f467232db5a330db207da9c6a3c10d0e84538.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)