/mayapuri/media/post_banners/5b2a3df18c467674dc6bd8552785673c056b46e31101f75052bb83499e00ba18.jpg)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते है। फिर चाहें उनकी फिल्म हो या उनका यूनीक लुक। फैंस फिल्म में उनकी अदाकारी के अलावा उनके स्टाइल को भी बेहद पसंद करते है। वह किसी भी स्टाइल को अपनाने से हिचकिचाते नहीं हैं। रणवीर की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
हाल ही में रणवीर ने अपना एक फनी फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें रणवीर ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में रणवीर ने पीले रंग का थ्री पीस सूट पहना हुआ है और चश्मा भी पीले रंग का लगाया हुआ है। तस्वीरों में वह खुद भी काफी फनी लुक देते नजर आ रहे है। उन्होंने कैमरे की मदद से अपने आपको किसी मीम्स जैसा लुक दिया गया है उनकी यह तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को उनका यह लुक भी बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें की रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह अपने अपनी हर फिल्म की ऑपडेट और अपने लुक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फैस भी उनके टच में रहते है। फिलहाल रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की प्रैक्टिस में बिजी है। इस फिल्म की शूटिंग 15 मई से शुरू होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की दास्तां सुनाई गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा भी अन्य कई सितारे नजर आएंगे।