इस वजह से कुछ दिनों के लिए दीपिका के घर शिफ्ट होने जा रहे रणवीर

author-image
By Sangya Singh
इस वजह से कुछ दिनों के लिए दीपिका के घर शिफ्ट होने जा रहे रणवीर
New Update

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इटली में शादी के बाद अब मुंबई लौट आए हैं। मुंबई पहुंचते ही पति के घर में दीपिका ने गृहप्रवेश की रस्म निभाई। वैसे तो दीपिका, शादी के बाद रणवीर के साथ उनके घर में रहेंगी। लेकिन खबर है कि जब तक दोनों का नया बंगला पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता, तब तक रणवीर, दीपिका के घर में ही रहेंगे।

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने मुंबई में ही 50 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा है। अभी घर पूरी तरह से बन कर तैयार नहीं हुआ है। रिनोवेशन का काम पूरा होने के बाद दोनों नए बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। तब तक के लिए रणवीर दीपिका के साथ उनके घर पर ही रहेंगे।

आज सुबह मुंबई वापस आते ही दीपवीर ने मीडिया से मुलाकात की। शादी की बधाइयों के लिए दोनों ने हाथ जोड़कर शुक्रि‍या कहा। दीपिका नई-नवेली बहू की तरह पति रणवीर के घर पहुंचीं। दोनों पति-पत्नी ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुआ था। इस समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया, यहां फैमिली के लोग ही शामिल हुए। अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होने हैं।

इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के खास दोस्तों के लिए 1 दिसंबर को 'दीपवीर' मुंबई में अलग से रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड समेत कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है। इससे पहले 14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से दोनों कलाकारों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई।

#ranveer singh #Deepika Padukone #Bollywood couple #Deepika Ranveer Wedding
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe