Photos: रणवीर सिंह ने लंदन में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और शेन वॉर्न से की मुलाकात

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photos: रणवीर सिंह ने लंदन में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और शेन वॉर्न से की मुलाकात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की तैयारी के लिए हाल ही में रणवीर सिंह लंदन पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विवियन रिचर्ड से मुलाकात की। रणवीर ने रविवार को अपने फैंस के लिए पूर्व खिलाड़ियों के साथ ली गई अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रणवीर ने एक फोटो ली जिसमें सभी मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने गावस्कर को कसकर पकड़ा हुआ है। उन्होंने कैप्शन दिया, 'द लिटिल मास्टर! सुनील गावस्कर, 83 फिल्म, कबीर खान, 83 स्क्वॉड।'

वहीं, दूसरी फोटो में, वह वॉर्न के साथ मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, 'स्पिन किंग!शेन वॉर्न, 83 फिल्म, 83 स्क्वॉड।'

फिल्म '83' की बात करें तो इसकी कहानी 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित। रणवीर फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा फिल्म में साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे।

Latest Stories