लॉकडाउन में घर बैठे रणवीर सिंह बना रहे हैं बॉडी, शेयर किया हैरान कर देने वाला नया लुक

author-image
By Sangya Singh
New Update
लॉकडाउन में घर बैठे रणवीर सिंह बना रहे हैं बॉडी, शेयर किया हैरान कर देने वाला नया लुक

घर बैठे रणवीर सिंह ने किया गजब का ट्रांसफर्मेशन

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और मस्तमौला एक्टर हैं। वो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को भी बेहद पसंद करते हैं। वो अपने अजीबोगरीब पहनावे को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। कोई भी फिल्म हो, वो अपनी एक्टिंग से हर बार लोगों का दिल जीत लेते हैं। साथ ही वो अपनी फिल्म के किरदार के लिए भी कड़ी मेहनत करते हैं और पूरी से उस किरदार में खुद को ढाल लेते हैं।

इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया नया लुक

वहीं, अब एक बार फिर से रणवीर सिंह अपने नए लुक की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो रणवीर सिंह के नए लुक की है। इस फोटो में रणवीर सिंह का नया लुक आप सभी को हैरान कर देगा। जी हां, रणवीर सिंह का नया लुक तारीफ-ए-काबिल है। इस फोटो में रणवीर सिंह सॉलिड बॉडी बनाए हुए नज़र आ रहे हैं।

लॉकडाउन में घर बैठे रणवीर सिंह बना रहे हैं बॉडी, शेयर किया हैरान कर देने वाला नया लुक

Source: Vishvatimes

बचपन से ही चुलबुले हैं रणवीर

रणवीर सिंह के फैंस को उनका ये नया लुक काफी पसंद आ रहा है। फोटो देखकर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर भी रणवीर अपनी बॉडी को फिट रखने पर पूरा ध्यान दे रहे और कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बचपन की फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ दीवार पर WWF रेसलर हल्क होगन की फोटो भी दिखाई दे रही है। रणवीर अपनी इस फोटो हल्क होगन की तरह ही पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं।

फोटो पर सेलिब्रिटीज ने किए मजेदार कमेंट्स

अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'तुम क्या करोगे जब तुम्हारे ऊपर Hulkamania चढ़ा हुआ हो। उस दिन को याद करते हुए जब WWF जिंदगी हुआ करता था। मेरी दीवार पर हल्क होगन का पोस्टर हुआ करता था।' बता दें कि रणवीर सिंह ये बात कई बार बता चुके हैं कि वो बचपन में बहुत चुलबुले थे। रणवीर सिंह की इस फोटो पर कई सेलिब्रिटीज ने प्यारे और मज़ेदार कमेंट्स भी किए हैं।

ये भी पढ़ें- क्यों प्रिया प्रकाश वॉरियर ने डिएक्टिवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट ? ये है वजह

Latest Stories