अपने यूनीक स्टाइल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, हिमाचली वेशभूषा में आए नजर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अपने यूनीक स्टाइल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, हिमाचली वेशभूषा में आए नजर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते है। फिर चाहें उनकी फिल्म हो या उनका यूनीक लुक। फौस फिल्म में उनकी अदाकारी के अलावा उनके स्टाइल को भी बेहद पसंद करते है। रणवीर  की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल  होती रहती है।

हाल ही में एक बार फिर रणवीर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की रणवीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में रणवीर हमेशा की तरह यूनीक लुक में नजर आए और हर किसी की नजरें उनके ड्रेसिंग सेंस पर टीकी गई। रणवीर ने हिमाचली वेशभूषा पहनी हुई थी। उन्होंने मरून कलर के कुर्ते के साथ ब्लू कलर के प्रिंट में पैंट पहनी थी। उन्होंने सनग्लास भी लगा रखे थे जो की अजीब डिजाइन के थे। इसी के साथ रणवीर ने सिर पर टोपी और व्हाइट शू भी पहने हुए थे। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को उनका यह लुक भी बेहद पसंद आ रहा है।

बता दें की रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' में बिजी है। यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए क्रिकेट विश्वकप पर आधारित है। यह फिल्म अप्रैल 2020 तक रिलीज होगी।

Latest Stories