रणवीर सिंह की 'चीयरलीडर' बनी दीपिका पादुकोण, क्यूट वीडियो किया शेयर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
रणवीर सिंह की 'चीयरलीडर' बनी दीपिका पादुकोण, क्यूट वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आई है। अब इसी दौरान दीपिका पादुकोण का भी एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिकाका एक वीडियों शेयर किया है। वीडियों में दीपिका सिंबा के बैकग्राउंड म्यूजिक को गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो तो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- माई चीयर लीडर। कुछ ही घंटों में शेयर की इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इतनी ही नहीं इस वीडियो पर काफी कमेंट आए हैं।

रणवीर सिंह के कैप्शन पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा-'आई लव यू'। रणवीर ने भी इसका जवाब बेहद खास अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा-'लव यू जाना बनाना।'इसके बाद आलिया भट्ट ने कहा- कमेंट करते हुए लिखा- 'हाहा एपिक।' इसी बीच यश राज की शानू ने कमेंट में दो लाफ्टर इमोजी पोस्ट किए। इन सभी की इस कमेंट चैट और वीडियो को ऋचा चड्ढा ने क्यूट करार दिया।

फिलहाल रणवीर इन दिनों  फिल्म गली बॉय में बिजी है। हाल ही में इस फिल्म  का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।जो  लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म में  रणवीर के साथ आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी हैं।

Latest Stories