Advertisment

अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते वक्त रणवीर सिंह की स्पेशल ‘प्ले’ लिस्ट

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते वक्त रणवीर सिंह की स्पेशल ‘प्ले’ लिस्ट

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में महत्वाकांक्षी और जुनूनी सुलतान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहें अभिनेता रणवीर सिंह अपनी भूमिका निभाने के लिए एक अलग और नया पैंतरा इस्तेमाल करतें थे। रणवीर ने एक प्ले-लिस्ट तैयार की थी। इस प्ले-लिस्ट को वह शूटिंग से पहले रोज सुनते थे। रणवीर का स्पॉटबॉय हाथ में स्पिकर लेकर उन्हें यह गाने सुनाने में मदद करता था। रणवीर शूटिंग के स्थान पर सफर करते वक्त, अपने किरदार के लिए तैयार होते वक्त और सेट पर शॉट के लिए चलकर जाते जाते यह गाने सुनते थे।

Advertisment

संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह अक्सर संगीत पर एक-दूसरे से बातचीत करतें हैं। रणवीर सिंह के पास एक बेहतरीन गानों का कलेक्शन हैं। उन्हें अपने स्कूल के दिनों से यह शौक हैं। इस संग्रह में सभी प्रकार के विभिन्न शैलियों के गाने और कलाकार शामिल हैं। 'पद्मावती' की भूमिका के लिए रणवीर सिंह ने खास तौर पर अपने लिए एक प्ले लिस्ट तैयार की। जिससे वह अपने किरदार और उसकी भावनाओं को अच्छे से समझ पायें। नुसरत फतेह अली खान, जॉन विलियम्स, हंस ज़िमर,  क्लिंट मंसेल,  जंकी एक्सएल, रामिन जावदी, वैन्जलिस, जेम्स न्यूटन हावर्ड और क्रिस्ट ऑफ पेन्डरे के इनके गाने वह सुनतें थे।

रणवीर सिंह कहतें हैं, “मैं समझता हूँ, संगीत भावनाओं को समझने में बेहतरीन तरीके से मदद करता हैं। मेरा संगीत की तरफ झुकाव हैं। संगीत के प्रति में ज्यादा संवेदनशील हूँ। संगीत मुझे अपनी भावनाएँ बेहतर तरीके से व्यक्त करने की शक्ति देता हैं।“

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भन्साली प्रोडक्शन की फिल्म 'पद्मावती' 1 डिसंबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं हैं।

Advertisment
Latest Stories