/mayapuri/media/post_banners/d868016b6a79c55ac896699058f681650a9780c14e0a6f34efca952f6e0c65f8.jpg)
सिंबा और गली बॉय से बॉक्सऑफिस पर धमाका करने के बाद अब रणवीर सिंह अपने फैंस के लिए एक और धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए रणवीर सिंह ने अब एक जाने-माने डायरेक्टर का हाथ थाम लिया है। सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह हमेशा अपने गेटअप और डिफरेंट टाइप रोल्स से अपने दर्शकों को चौंकाते रहते हैं।
ऐसे में रणवीर से जुड़ी ताजा खबर ये है कि रणवीर फिर एक जबरदस्त फिल्म देने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ एक फिल्म साइन की है। खबर के अनुसार रणवीर सिंह ने राजकुमार संतोषी के इस अगले प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। खबरों की मानें तो इस धमाकेदार फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर में यानी दिसंबर 2019 में शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि राजकुमार संतोषी सलमान खान और आमिर खान स्टारर ''अंदाज अपना अपना'' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। तो यह भी संभव है कि इसी फिल्म के लिए रणवीर को साइन किया गया हो। लेकिन अब देखना यह होगा कि फिल्म में दूसरे हीरो के रूप में किसे फाइनल किया जाएगा।
इस फिल्म में अब तक फीमेल एक्ट्रेस को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है कि राजकुमार संतोषी इस फिल्म में नए चेहरों को मौका दें। फिल्म को इरोज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत प्रोड्यूस किया जाएगा।