अपने यूनीक स्टाइल के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए रणवीर सिंह, तस्वीरें हुई वायरल

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अपने यूनीक स्टाइल के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए रणवीर सिंह, तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते है। फिर चाहें उनकी फिल्म हो या उनका यूनीक लुक। फौस फिल्म में उनकी अदाकारी के अलावा उनके स्टाइल को भी बेहद पसंद करते है। रणवीर  की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल  होती रहती है।

हाल ही में एक बार फिर रणवीर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, रणवीर सिंह को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान की रणवीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में रणवीर हमेशा की तरह यूनीक लुक में नजर आए और हर किसी की नजरें उनके ड्रेसिंग सेंस पर टीकी गई। रणवीर ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होने व्हाइट हेयर बैंड और व्हाइट गॉग्लस भी लगाए हुए थे। इस लुक में रणवीर काफी अजीब लग रहे थे। रणवीर ने मीडिया कैमरे को मुस्कुराते हुए कई पोज भी दिए उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को उनका यह लुक भी बेहद पसंद आ रहा है।

बता दें की रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' में बिजी है। यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए क्रिकेट विश्वकप पर आधारित है। इसके लिए रणवीर जमकर मेहनत कर रहे है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा भी अन्य कई सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2020 तक रिलीज होगी।

Latest Stories