/mayapuri/media/post_banners/07f47af335d68120f8e353bc55aa8d4d030460877d3314b9afffc1c38629affd.jpg)
जाने माने टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि करण ओबेरॉय पर एक महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप और अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि एक फैशन डिजाइनर ने करण पर रेप का आलोप लगाया गया था। जिसके बाद मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था। खबरों के मुताबिक, जिस महिला ने आरोप लगाया है, वो साल 2016 से करण के साथ रिलेशनशिप में थी। महिला के मुताबिक, करण ने उससे शादी का वादा करके रेप किया था।
बता दें कि पुलिस ने करण के खिलाफ रेप और अवैध वसूली के आरोपों पर शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि करण पर रेप के बाद वीडियो बनाने और उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। पीड़िता का कहना है कि करण ने उन्हें धमकी भी दी थी कि अगर वो उन्हें पैसे नहीं देती हैं तो वो उस वीडियो को वायरल कर देंगे।